Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK पं रवि शंकर विश्वविद्यालय की टेनिस टीम लगातार चौथे वर्ष ऑल इंडिया एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये हुए क्वालीफाई

पं रविवि की महिला टेनिस टीम ने भुवनेश्वर में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस में जाधवपुर विवि कों तीसरे और चौथे स्थान के मैच में 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता और ऑल इंडिया के लिये क्वालीफाई भी किया.

पहले सिंगल्स में रवि शंकर यूनिवर्सिटी की पूर्णिमा फनीकार ने जाधवपुर की सृष्टि कों 6-1,6-2 से एवं दूसरे सिंगल्स में रविवि की जितेशवरी साहू ने जाधवपुर की प्राची कों 6-06-0 से हराकर ब्रोँज मेडल पक्का किय. टीम की अन्य सदस्य उर्वशी बंजारे एवं त्रिवेणी सोनकर है.

यह जानकारी टीम की मैनेजर डॉ रिंकू तिवारी ने दिया.टीम की इस सफलता के लिये संचालक शारी शिक्षा डॉ रीता वेणुगोपाल, डॉ राजीव चौधरी, डॉ सीडी आगाशे, प्रशिक्षक रूपेंद्र सिंह चौहान क्रीड़ा अधिकारी शास छ्ग महा ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *