कटक के रावेंनशा विश्वविद्यालय में 10 से 22 जनवरी तक होने वाली ईस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय की 16 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम आज शाम को रवाना हो गई. जिसके पहले टीम के सभी सदस्य कोच और प्रबंधक, संचालक शारीरिक शिक्षा से मुलाकात किये.
संचालक प्रो. रीता वेणुगोपाल के द्वारा टीम के सभी सदस्यों को जीत कीशुभकामना दी गई. टीम की कमान कृतेश साहू को दिया गया, टीम में अन्य सदस्य के रूप में आलोक साहू, आर्यमन सिंह, शशांक नेताम, हिमांशु सिंह, भावेश साहू, सूर्यकांत तिवारी, पोरस यादव, शारविल सिंह, अजय मिश्रा, तनिष्क कश्यप, स्वयं पांडेय, सोहित तवारी, सत्यम दास वैष्णव, वसीम अंसारी,और अभिषेक महिलांगे शामिल है. टीम के कोच जगता हरपाल और प्रबंधक कोमल कुमार वर्मा होंगे.
Please follow and like us:
