अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय बॉल बैडमिंटन (पुरुष) चैम्पियनशिप का आयोजन 14 से 17 जनवरी तक भारतीदासन विश्वविद्यालय, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पंडित रवि शंकर विश्वविद्यालय की पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम सहभागिता करेगी।
टीम के मैनेजर के रूप में मुकेश पेंदरिया एवं कोच के रूप में प्रभात सेठ को नियुक्त किया गया है। टीम में मुरली सिंह, हिमांशु तिवारी, ओमप्रकाश, रूपनारायण, श्रेयांश साहू, राहुल साहू, आलोक शर्मा, तिरुपतिनारायण, रोहन एवं राहुल साहू शामिल हैं। टीम की रवानगी के अवसर पर शारीरिक शिक्षा की संचालक डॉ. रीता वेणुगोपाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामना दिए।
Please follow and like us:
