पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पुरुष फुटबॉल टीम दक्षिण पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद के लिए आज रवाना हुए. यह प्रतियोगिता वॉक्शन यूनिवर्सिटी हैदराबाद में 05 से 11 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

विश्वविद्यालय की टीम अपना पहला मैच 06 जनवरी को कर्नाटक यूनिवर्सिटी के विरुद्ध खेलेगी। टीम के मुख्य कोच के रूप में मोहम्मद रफीक खान और मैनेजर के रूप में मोहम्मद आसिम कादरी हैं। टीम में रैसिम सोरेन, आशुतोष ध्रुव, जोर्ज लिंकन, सतीश चौधरी, निरंजन सिंह, हर्ष मण्डावी, नितेश लकरा, हिमांशु, सौरभ विश्वकर्मा, वेद प्रकाश पटेल, दिपेश ठाकुर, शिवम कुमार साहू और आयुष ध्रुव शामिल हैं।
टीम की रवानगी के अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की डायरेक्टर प्रोफेसर रीता वेणुगोपाल, प्रोफेसर राजीव चौधरी एवं प्रोफेसर सीडी आगाशे ने खिलाड़ियों से मुलाकात किया.
