Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप हेतु छत्तीसगढ़ टीम की हुई घोषणा

छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 38वीं सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने बालक एवं बालिका दल की चयन सूची जारी हुआ है। सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 12 जनवरी के मध्य संस्कारम् यूनिवर्सिटी पटोदा, झज्जर (हरियाणा) में हो रहा है।

राज्य दल के गठन हेतु 21 एवं 29 दिसंबर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित सॉफ्टबॉल मैदान में चयन प्रशिक्षण आयोजित किया गया था एवं उसके पश्चात प्रारंभिक रूप से चयनित खिलाड़ियों का 29 दिसंबर से 06 जनवरी के मध्य रायपुर में ही प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रारंभिक चयन एवं प्रशिक्षण शिविर के पश्चात नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची निम्न है

बालक वर्ग

जशपुर से, राहुल एक्का, सुमित खलखो, विमलेश एक्का, बीजापुर से लक्ष्य निषाद, सूर्या कड़ती, अबिल मिच्चा, कबीरधाम से शुभम सेन, पंकज मेरावी, चंद्रेश कुमार कोर्राम, रायपुर से लोकेश नायक, सुमित सबरवाल दुर्ग से, आर्यन पटेल कोरबा से, रामानंद मिश्रा राजनांदगांव से, रोहित राजपूत बेमेतरा से, कोमल पाटिल, राजू निषाद प्रशिक्षक, वीरेंद्र नायक एवं गौरव डहरिया, मैनेजर सारंग नेताम

महिला वर्ग

बीजापुर से, त्रिवेणी मरपल्ली, अस्मिता मरपल्ली, अनुराधा कोवासी, रिंकी हेमला, शिल्पा मरपल्ली, जशपुर से सिमरन खलखो, सपना खलखो, आराधना तिग्गा, सोनिया एक्का, बेमेतरा से सरिता सिन्हा, केवरा निषाद, राजनांदगांव से सुजल मेश्राम, रोहिणी यादव, दुर्ग से आस्था वाघाडे, रायपुर से पूनम कोपरकर, कवर्धा से सौम्या चंद्राकर, प्रशिक्षक सोनाली साव एवं प्रीति वर्मा, मैनेजर अंजू टांडी है. राज्य का दल 07 जनवरी को रवाना होंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *