46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की सब जूनियर वॉलीबॉल टीम हेतु प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 15 फ़रवरी को प्रातः 9 बजे से सप्रे स्कूल स्थित वॉलीबॉल मैदान में रखा गया है. जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं ।
सभी खिलाड़ियों को 15 फरवरी को सुबह 9 बजे सप्रे स्कूल रायपुर में भेज सकते है. खिलाड़ियों को अपना जन्मतिथि प्रमाणित करने हेतु बोर्ड की मार्कशीट एवं आधार कार्ड की ओरिजिनल व फोटो कॉपी व 4 फोटो साथ में लाना अनिवार्य है.
चयन प्रक्रिया में 1 जनवरी 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं. टीम में चयन होने के उपरांत टीम हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 46 वे सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप जो 24 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित है में भाग लेंगे.
Please follow and like us:
