netball

KHELNEWZ RAIPUR DESK नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम घोषित

44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चैंपियनशिप 07 से 09 अगस्त तक पलवल हरियाणा में आयोजित होगी।

टीम के सदस्य इस प्रकार है अनिल सिंह धमतरी, संदीप वर्मा बलौदा बाजार भाटापारा,धीरेंद्र कुमार वर्मा रायपुर, शैलेंद्र कहरा जांजगीर-चांपा, निहाल पांडे जांजगीर – चांपा,प्रशांत कहरा जांजगीर-चांपा,अर्जुन पांडे दुर्ग, मनीष कुमार दुर्ग, वाए महेश दुर्ग, हर्षित उपाध्याय दुर्ग, रोशन लाठीया शक्ती, ऋषिकेश मेश्राम राजनंदगांव.

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने बताया कि चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और प्रदर्शन-आधारित रही। इसके पहले 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर-चांपा में किया गया था. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयन समिति ने कैंप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया।

चयन शिविर 26 जुलाई से 2 अगस्त तक जांजगीर के खोखरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। 2 अगस्त को अंतिम चयन ट्रायल हुआ, जिसमें खिलाड़ियों की खेल क्षमता के साथ-साथ फिटनेस टेस्ट, यो-यो टेस्ट, 1500 मीटर और 100 मीटर दौड़ के आधार पर अंतिम 12 खिलाड़ियों की सूची जारी किया गया.

टीम के कोच अनुप यदु को नियुक्त किए गए हैं। सपोर्टिंग स्टाफ में देवेश धीवार शामिल हैं। इस अवसर पर असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर स्कूल शिक्षा विभाग सीएस महतो, प्रशिक्षक प्रीतम गढ़ेवाल, अशोक साहू, अशोक राठौर, विश्व रतन शर्मा, तथा नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राजेश राठौर ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *