छत्तीसगढ़ राज्य और टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि एकेडमी के कोच जमशेद अख्तर को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अंतर्गत नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला (NIS), पंजाब द्वारा राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट कोच की उपाधि प्रदान की गई है।
जमशेद अख्तर ने क्रिकेट कोचिंग कोर्स की लिखित, प्रायोगिक, शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A-ग्रेड प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतिष्ठित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।उन्हें यह प्रमाण-पत्र एन.आई.एस. के वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक मोहिंदर सिंह बेदी द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल जमशेद अख्तर के व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण तंत्र और मार्गदर्शन की भी प्रमाणिकता है।
टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी अपने (प्रशिक्षक कौसल विकास) के लिए जमशेद अख्तर को ये प्रशिक्षण के लिए इस कोर्स के लिए भेजा ताकि जमशेद राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य और जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का कोचिंग प्रदान करे और छत्तीसगढ़ क्रिकेट के स्तर क़ो और बेहतर बनाने मे मुख्य भूमिका निभा सके.वर्तमान में जमशेद अख्तर, टर्मिनेटर एकेडमी में बतौर कोच के साथ एकेडमी प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को पेशेवर एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट के लिए तैयार कर रहे हैं।

जमशेद अख्तर ने यह सफलता एकेडमी के संचालक एवं डायरेक्टर एन.आई.एस.क्रिकेट कोच डॉ. शबाब कुरैशी के विशेष मार्गदर्शन में प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ कुरैशी ने कहा कि मुझे गर्व है कि जमशेद अख्तर टर्मिनेटर के कोच के रूप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सोच और प्रशिक्षण दे रहे हैं। आपकी यह सफलता न केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी एकेडमी और छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात है।
मैं विश्वास करता हूँ कि आपके मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ी भविष्य में राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे। आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें।

जमशेद अख्तर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपने माता-पिता,समस्त खेल प्रेमी नागरिकों के साथ एन.आई.एस पटियाला पंजाब के पूर्व हेड कोच नविन शर्मा, कोच डॉ.शबाब कुरैशी, कोच इशाक खान क़ो धन्यवाद दिया.
