आरएससी टेनिस एकेडमी द्वारा वीआई पी क्लब में दो दिवसीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 35 + पुरुष एवं महिला सिंगल और डबल्स तथा 50 वर्षीय पुरुष एवं महिला सिंगल और डबल्स श्रेणी का आयोजन किया गया।
सिंगल्स फाइनल में कोमल जैन ने डॉ निशा रंगलानी कों 5-1 से हराकर ख़िताब जीता माधवी नतथानी तीसरे स्थान पर रहीं इस प्रतियोगिता में 35 + पुरुष एकल मुकाबले फाइनल में हेनरी सेंटियागो ने सरगुजा के अंशुल पुरी कों 7-4 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया.इसी वर्ग के डबल्स में जगदलपुर के थॉमस फिलिप एवं जोगिंदर पाल सिंग ने जगदलपुर के कुणाल चालीसगांवकर एवं राहुल की जोड़ी कों संघर्ष पूर्ण 7-5 से हारकर वीजेता बने. 50 + सिंगलस मेंस फाइनल में सुनील सुराना ने प्रभात पट्टावी कों 7-2 से हराकर खिताब जीता.

इसी वर्ग के डबलस में सुनील सुराना एवं प्रदीप मत्थानी की जोड़ी ने अमरजीत सिंह चड्ढा एवं अरविन्दर सिंह कों 7-3 से हराकर विजेता बने. सेमीफइनलिस्ट दर्शन आरोन /प्रभात पट्टावी एवं थॉमस फिलिप /हरदीप सिंह की जोड़ी रहीं.
इन सभी विजेताओं कों छ्ग टेनिस संघ के उपाध्यक्ष रूपेंद्र चौहान एवं सुनील सुराना, कार्यकारी सदस्य प्रदीप मत्थानी वरिष्ठ खिलाड़ी अमरजीत चड्ढा एवं थॉमस फिलिप ने पुरसस्कृत किया. रेफरी पैनेल के लुकेश नेताम, अजय तांडी, मोनेश यादव, अमन ध्रुव, रोहन मंडल, प्रेमप्रकाश, पियूष सिंह, देबाशीष मांझी संध्या कों भी सम्मानित किया गया. यह जानकारी आयोजन सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने दिया.
