बीसीसीआई द्वारा आयोजित दुलीप ट्राफी हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के 2 खिलाड़ियों तथा एक सर्पोट स्टॉफ का चयन सेन्ट्रल जोन टीम में किया गया है। जिसमें आयुष पांडे का चयन मुख्य टीम में किया गया है, जबकी अमनदीप खरे स्टैंड बाय के रुप में टीम से जुडेंगें ।

उक्त खिलाड़ीयों के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से संबद्ध वीडियो एनालिस्ट चंद्रशेखर राव भी टुर्नामेंट हेतु सेन्ट्रल जोन की टीम में सम्मिलित होगें ।

रणजी ट्राफी 2025-26 में चयनित खिलाडीयों का प्रदर्शन
1. आयुष पांडे- 7 मैच, 13 इंनिग, 573 रन, 183 सर्वोच्च स्कोर, 2 शतक तथा 2 अर्धशतक
2. अमनदीप खरे- (स्टैंड बाय खिलाडी ) – 7 मैच 13 इंनिग 547 रन, 176 सर्वोच्च स्कोर, 2 शतक
दुलिप ट्राफी 23 अगस्त से 06 सितंबर तक विभिन्न बीसीसीआई सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बैंगलुरु मे आयोजित किया जायेगा. सेन्ट्रल जोन के मैच 30 अगस्त को खेला जायेगा। फायनल मुकाबला 06 सिंतबर को होगा.

