कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरीयल आमंत्रण क्रिकेट टुर्नामेंट सीएमआर युनिवर्सीटी स्टेडियम बैगलुरु में छत्तीसगढ़ का मुकाबला बड़ौदा के विरुद्ध खेला गया।

बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 83 ओवरों में 10 विकेट खोकर 286 रन बनाये। छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाएं. बड़ौदा ने अपनी दूसरी पारी में 79 ओवरों में 8 विकेट खोकर 290 रन बनाये। बड़ौदा की ओर से हर्ष देसाई ने 68 रन तथा मनन सोलंकी ने 64 रन बनाये। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 6 विकेट प्राप्त किये।

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 58.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 232 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी तथा विकल्प तिवारी ने 70-70 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त राहुल प्रधान ने 52 रन बनाये। छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया।
