Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK टर्मिनेटर ने शाहिल एकेडमी को 173 रनो से हराकर साहिल विंटर कप पर जमाया कब्ज़ा

साहिल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित साहिल विंटर कप 16 आयु वर्ग में आज खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टर्मिनेटर एकेडमी के कप्तान आरव राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्मिनेटर एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में बिना विकेट खोए 217 रन का बड़ा स्कोर बनाया.जिसमें सुनिश मावर और कप्तान आरव राज दोनों ने नाबाद 104 रनो की पारी खेल कर टर्मिनेटर के स्कोर को 217 तक पहुँचाया.

जवाब में 217 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए शाहिल क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 24 ओवर में मात्र 44 रनो पर ऑल आउट हो गयी. टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए साहित्य ने 4 विकेट एवं मेहुल देवांगन ने 2 विकेट और वेदप्रकाश ने 1 विकेट लिया. इसके अलावा कप्तान आरव राज और काव्य साहू ने 1-1 लिए प्राप्त किये.

टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने यह मैच 173 रनो के बड़े अंतर से जीता और फ़ाइनल मे विजेता बने.फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार कप्तान आरव राज को मिला. प्रतियोगिता मे बेस्ट बैट्समैन टर्मिनेटर के कप्तान आरव राज रहे.

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज टर्मिनेटर के मेहुल देवांगन रहे. मैन ऑफ द सीरीज भी टर्मिनेटर के कप्तान आरव राज रहें. इस प्रतियोगिता मे भिलाई, रायपुर से कुल 5 टीमें शामिल थी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *