Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK टर्मिनेटर ने नायडू एकेडमी को 3-0 से हराकर द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ पर किया कब्ज़ा

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने द्विपक्षीय वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता U-17 नायडू नेशनल क्रिकेट एकेडमी भिलाई के मध्य 3 मैचों की वनडे सीरीज आयोजित हुआ.आज प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नायडू क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नायडू एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 10 विकेट खो कर 32 ओवर में 155 रन पर आल आउट हो गई. एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत एक्का ने 70 रन और आर्यन गुप्ता ने 21 रनो की पारी खेल कर स्कोर को 155 रनो तक पहुँचाया. टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए काव्य साहू ने शानदार 5 और आरव राज ने 3 विकेट लिए.

जवाब में 156 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सिर्फ 16.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. टर्मिनेटर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हर्षित यादव ने 65 रन और कप्तान आरव राज ने 57 रनो की पारी खेली.

नायडू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्यन गुप्ता और वंश गुप्ता ने 1-1 विकेट लिए. टर्मिनेटर की टीम ने यह मैच 8 विकेट से जित लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार कप्तान आरव राज को मिला. इस सीरीज़ को टर्मिनेटर ने नायडू नेशनल एकेडमी को 3-0 से हराकर अपने नाम किया.

प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समेन टर्मिनेटर के कप्तान आरव राज रहे. बेस्ट बॉलर भी आरव राज रहे. इसके अलावा बेस्ट फील्डर टर्मिनेटर के पियूष मंडावी, बेस्ट विकेट कीपर टर्मिनेटर के ईशान भटटाचार्य और प्रतियोगिता के मैन ऑफ़ द सीरीज़ कप्तान आरव राज रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *