Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी ने मणिग्रीव एकेडमी को 29 रनो से हराया

साहिल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित साहिल विंटर कप 16 आयु वर्ग में कल खेले गए प्रतियोगिता के मैच में टर्मिनेटर एकेडमी के कप्तान आरव राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्मिनेटर एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खो कर 216 रन बनाए. टर्मिनेटर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सोहम सिंह ने 61 रन, अंगद पांडेय ने 45 और कप्तान आरव राज ने 30 रनो की पारी खेल कर स्कोर को 216 तक पहुँचाया.

मणिग्रीव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऋषि पोटभरे ने 1 और वैभव ने 1 विकेट लिए. जवाब में 217 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए मणिग्रीव क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 39.4 ओवर में 187 रनो पर ऑल आउट हो गयी.

टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए पी आर्यन ने 3 एवं तन्मय जैन ने 3 विकेट के अलावा कप्तान आरव राज और काव्य साहू ने 2-2 लिए प्राप्त किये. टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने यह मैच 29 रनो के अंतर से जीता. इस जित से टर्मिनेटर ने प्रतियोगिता में लगातार अपना दूसरा जीत दर्ज किया. मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार कप्तान आरव राज को मिला.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *