Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK टर्मिनेटर एकेडमी साहिल लीग के फाइनल में किया प्रवेश

साहिल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित साहिल सुपर लीग 19 वर्ग में टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने केसीसी क्रिकेट एकेडमी को 59 रनो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

टर्मिनेटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्मिनेटर ने निर्धारित 20 ओवरों में 118 रन बनाए. जिसमे कप्तान आदित्य बैडवाल ने 20 रन और संजू सोनकर ने 20 रन बनाए. के सी सी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमन राज और श्लोक प्रधान ने 3 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए के सी सी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शिवम सोनी 21 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया और पूरी टीम 60 रन पर ऑलआउट हो गई.

टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी में काव्य साहू और आर्यन ने 3-3 विकेट लिए और आदित्य ब्याडवाल ने 2 विकेट लिए. टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 59 रन से जीता. मैन ऑफ द मैच काव्य साहू रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author