Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप हेतु छत्तीसगढ़ की टीम हुई रवाना

49वीं जूनियर नेशनल बालक एवं बालिका वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन 16 से 21 दिसम्बर तक पिलानी, जिला झुंझुनू (राजस्थान) में किया जा रहा है।

उक्त चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की बालक एवं बालिका वॉलीबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर 06 से 12 दिसम्बर तक बचेली में एन.एम.डी.सी. के सहयोग से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में 20–20 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिन्हें तकनीकी, शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रतियोगिता हेतु तैयार किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से अंतिम रूप से 12–12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बालिका वर्ग की टीम

1. प्राची (कप्तान)

2. पूजा (भिलाई)

3. कशिश

4. अर्पिता

5. रागनी

6. स्ताशा (साई, रायपुर)

7. रिया

8. भूमिका (दंतेवाड़ा)

9. ओजल (दल्लीराजहरा)

10. नंदा (कोरबा)

11. राखी (बिलासपुर)

12. दिप्ती (दुर्ग)

कोच: सूश्री शिला निकुंज (भिलाई) सहायक कोच: श्री संजीत मैनेजर: श्रीमती रेखा बागी (रायपुर)

बालक वर्ग की टीम

1. आदित्य (कप्तान) – अम्बिकापुर

2. अरसनाल

3. आयुष (साई, रायपुर)

4. नागेश

5. त्रियांशु

6. सोमारू (दंतेवाड़ा)

7. चंदु

8. दिनेश (बीजापुर)

9. रॉबिन (दुर्ग)

10. अर्पित (राजनांदगांव)

11. सोहम (कोरबा)

12. विकास (रायपुर)

कोच: श्रीकांत मोदी (दंतेवाड़ा) सहायक कोच: भवानी चरण सामल (बीजापुर) मैनेजर: लक्ष्मण (दंतेवाड़ा)

प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलाधिपति एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गजराज पगारिया, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मो. अकरम खान, छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव हेम प्रकाश नायक, पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी राजेश सोमवंशी, जनक यादव, इरफान हयात, कोच नितिन पाण्डेय, अजीत कुट्टन, शेख महबूब aadi की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *