Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के कंपाउंड वर्ग में हरियाणा और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

22 से 30 दिसंबर तक राजधानी में आयोजित 45वीं NTPC जूनियर (रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के कंपाउंड वर्ग में देश के उभरते तीरंदाजों ने हिस्सा लिया.

कंपाउंड – व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पुरुष)

720 अंकों के राउंड में हरियाणा और महाराष्ट्र के तीरंदाज छाए रहे गोल्ड: कुशल दलाल (हरियाणा) – 712 अंक सिल्वर: आयुष राव (हरियाणा) – 712 अंक ब्रॉन्ज: मिहिर

नितिन आपर (महाराष्ट्र) – 708 अंक (गोल्ड और सिल्वर का फैसला X-काउंट के आधार पर हुआ)

कंपाउंड – व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड (पुरुष) कांटे के मुकाबलों में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारी

गोल्ड: मानव गणेशराव जाधव (महाराष्ट्र) – 149–146

सिल्वर: मिहिर नितिन आपर (महाराष्ट्र) – 146–149

ब्रॉन्ज: राहुल (दिल्ली)

कंपाउंड – व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (महिला)

गोल्ड: प्रांजल प्रविण नरवाडे (महाराष्ट्र) – 702 अंक

सिल्वर: बुड्ढे शन्मुखी नागा साई (आंध्र प्रदेश) – 700 अंक

ब्रॉन्ज: प्रांजल राजेंद्र साल्वे (महाराष्ट्र) – 699

कंपाउंड – व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड (महिला)

गोल्ड: तेजल राजेंद्र साल्वे (महाराष्ट्र) – 144–143

सिल्वर: निष्ठा गुप्ता (उत्तर प्रदेश) – 143–144

ब्रॉन्ज: तनिपार्थी चिकिता (तेलंगाना) – 140–138

कंपाउंड – टीम इवेंट (पुरुष)

गोल्ड: हरियाणा टीम (कुशल दलाल, आयुष राव, मोहित डागर, शिवम रावत, प्रद्युमन यादव) – 238–236सिल्वर: राजस्थान टीम – 236–238ब्रॉन्ज: महाराष्ट्र टीम –कंपाउंड – टीम इवेंट (महिला)गोल्ड: दिल्ली टीम (समिक्षा मनकटाला, कुमुद सैनी, दृष्टि, लकीशा गहल्यान) – 231–230

सिल्वर: महाराष्ट्र टीम – 230–231

ब्रॉन्ज: तेलंगाना टीम – 230–225

स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा रोड में हुए समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव उपस्थित हुए. श्री साव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीरंदाजी एकाग्रता, अनुशासन और धैर्य का खेल है, जो भारत की परंपरागत खेल विरासत का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार तीरंदाजी के विकास को लेकर बेहद संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ में बनेगी राष्ट्रीय आर्चरी अकादमी

डिप्टी सीएम श्री साव ने घोषणा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की आर्चरी अकादमी की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और NTPC के बीच 50 करोड़ रुपये का एमओयू हो चुका है। इसके लिए उपयुक्त स्थान भी चिन्हांकित कर लिया गया है। यह अकादमी आने वाले वर्षों में देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज देने का केंद्र बनेगी।

इस अवसर पर आर्चरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ की खेल क्षमता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। एसोसिएशन का लक्ष्य है कि प्रदेश के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली तीरंदाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जाए। इस कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, मोना सेन, सहित कई जनप्रतिनिधि, खेल प्रशासक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *