जिला चेस अकादमी के तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर (U15) चेस चैंपियनशिप का समापन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ।
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील रॉय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टुर्नामेंट डायरेक्टर दीपांकर गुप्ता ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रोफेसर विवेक शर्मा एवं श्रीमती राशि गोलुगुरी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता का सफल संचालन इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन (मुख्य निर्णायक) तथा फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा (उप-मुख्य निर्णायक) के मार्गदर्शन में हुआ। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 4 बालक एवं 4 बालिकाओं का चयन आगामी 24 से 26 जुलाई तक भिलाई में आयोजित स्टेट चेस चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
चयनित खिलाड़ी
बालक वर्ग (Top 4): देवांश जैन, भव्यम झावर, अहिलान रॉय, एवं मेदा लखित।
बालिका वर्ग (Top 4): सावी गौरी, प्रतिष्ठा अहिरवार, सुकृति शर्मा, एवं अद्विका पांडे।
शीर्ष परिणाम एवं विजेता सूची
बालिका वर्ग (F15):
प्रथम (विजेता): सावी गौरी (3.5 अंक)
द्वितीय: प्रतिष्ठा अहिरवार (3.5 अंक)
तृतीय: सुकृति शर्मा (3 अंक)
चतुर्थ: अद्विका पांडे (3 अंक)
पंचम: अंशिका मिंज (2.5 अंक)
छठा स्थान: अनिका रेड्डी गोलुगुरी (2.5 अंक)
ओपन वर्ग (U15):
प्रथम (विजेता): देवांश जैन (4.5 अंक)
द्वितीय: भव्यम झावर (4 अंक)
तृतीय: अहिलान रॉय (4 अंक)
चतुर्थ: मेदा लखित (4 अंक)
पंचम: विवान रॉय (4 अंक)
छठा स्थान: अद्वित पांडे (3.5 अंक)
