badminton

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला स्तरीय मिनी जूनियर व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा का राजधानी में आज से हुआ आगाज़

जिला बैडमिंटन संघ द्वारा 29 जुलाई से 2 अगस्त तक जिला मिनी जूनियर व जूनियर (11 वर्ष,13 वर्ष व 19 वर्ष आयु समूह बालक/बालिका एकल) बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन सप्रे शाला में किया जा रहा है। स्पर्धा के विभिन्न आयु समूहों में लगभग 300 बालक-बालिका भाग ले रहे हैं।

उक्त स्पर्धा के आधार पर जिले की मिनी जूनियर व जूनियर बैडमिंटन टीम का गठन किया जायेगा। जो राजनांदगांव में आयोजित जूनियर तथा बिलासपुर में आयोजित मिनी जूनियर राज्य बैडमिंटन स्पर्धा में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

स्पर्धा में आज खेले जा रहे मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे 11 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग एकल –

रेयांश खेतावत ने रिवान पटेल को 15-10,15-8 से, अयान अग्रवाल ने राजवीर सिंह चावला को 15-10,15-11 से,शाश्वत दुबे ने अभीर डागर को 15-11,13-15,15-9 से , रुद्रांश नीलय ने अव्यान अग्रवाल को 15-3,15-2 से, कबीर जसवानी ने अरांश निगम को 15-6,15-9 से ,पर्व अग्रवाल ने रियांश केडिया को 15-9,15-11 से , साक्ष्य भगत ने रुद्रांश खेतावत को 15-6,15-5 से ,उत्कर्ष ढोलकिया ने रेयांश खेतावत को 15-1,15-5 से, शौर्य तलरेजा ने शिव्यांश गुप्ता 15-3,15-11 से, आरव जैन (सावनसुखा) ने जय पटेल को 15-2,15-6 से, हयान श्रीवास्तव ने शौर्य गांडेचा को 15-8,15-8 से , समर संगोई ने पार्थ निहिचलानी को 15-7,15-5 से, पार्थ सुंदरानी ने सूर्यांश भंसाली को 15-12,15-7 से , बनाम रिदम बजाज ने कबीर गर्ग को 15-5,15-5 से, श्रीहान लाधा ने नमिश गुप्ता को 15-6,15-13 से , शिवांश भदानी ने शौर्य चलमचरला को 15-12,15-9 से , परम बजाज ने अरहम जैन को 17-15,18-20,18-16 से, ओजस सिंह ने युवांश गुप्ता को 21-19,15-8 से , जियांश आहूजा ने मुहम्मद मेमन को 15-10,15-11 से ,प्रियांश देबता ने आरव जैन को 15-2,15-3 से ,अद्विक अग्रवाल ने शिवांश गुप्ता को 15-5,15-5 से, जीवांश रिजवानी ने श्रेहान शर्मा को 15-9,15-3 से, कबीर जसवानी ने वृषांक गुप्ता को 15-2,15-2 से हराया।

13 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग एकल ब्रायन जैन राघव ठाकुर ने ब्रायन जैन को 15-13,15-13 से, प्रखर प्रसाद ने अथर्व चौधरी को 12-15,16-14,15-13 से,हृदान अग्रवाल ने प्रियांश देबता को 15-7,15-6,15-13 से, राजवीर शुक्ला ने हर्षित रेड्डी को 15-7,15-2 से हराया ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author