जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित जिला जूनियर व मिनी जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा के फायनल मुकाबले आज राजधानी के सप्रे शाला स्कुल में संपन्न हुए.
स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहे -11 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग एकल भूमिजा राठौर ने राज्विका चन्द्राकर को 15-4,15-8 से हराया।
13 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग एकल – ओविया गुप्ता ने वंशिका यादव को 15-10,16-14 से हराया।
19 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग एकल – सानवी छत्रे ने प्रियल द्विवेदी को 15-12,15-8 से हराया।

11 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग एकल दर्शिल खोडियार ने उत्कर्ष ढोलकिया को 12-15,15-12,15-13 से हराया।
13 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग एकल शाश्वत श्री मिश्रा ने एरिक जसवानी को 15-8,15-9 से हराया।
19 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग एकलनिश्चय पटेल ने अरहान खान को 15-4,15-9 से हराया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय मिश्रा (महासचिव,भारतीय बैडमिंटन संघ) तथा श्रीमती कविता दीक्षित (सहसचिव, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ) व संदीप वर्मा उपस्थित थे।


