छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज अकादमी द्वारा 20 जून को राजधानी के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम परिसर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 11 एवं अंडर 13 शतरंज चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह केंडिडेट मास्टर विनोद शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं शंकर नगर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टूर्नामेंट डायरेक्टर दीपांकर सेन गुप्ता, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा उपस्थित थे।स्पर्धा में जिले के कुल 63 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अंडर 11 में कुल 6 चक्रों की बाजी खेली गई.
जिसमें ओपन वर्ग में प्रथम स्थान पर भव्यम झावर 5अंक, प्राप्त कर विजेता बने । द्वितीय स्थान पर अरमान प्रतीक साहू 5अंक प्राप्त कर उपविजेता रहे। अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रथम सावी गौरी 5.5 अंक/ प्राप्त कर विजेता एवं रावी शेके 4 अंक हासिल कर उपविजेता बनी।
अंडर 13 में कुल 5 चक्र मैच खेले गए जिसमें ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्रणव अग्रवाल 4.5 अंक प्राप्त कर विजेता एवं मेदा लक्षित 4 अंक लेकर उपविजेता बने। अंडर 13 बालिका वर्ग में अद्विका पांडे/3.5 अंक/ पाकर विजेता एवं आद्या पांडे ने 2 अंक प्राप्त कर उपविजेता बनी।
सभी चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर 11 ओपन वर्ग में तृतीय निशांत साहू, चतुर्थ अर्णव गोयल, पांचवा राजवीर आजवानी छठवां युवान कश्यप रहे। बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर अनिका गुप्ता चतुर्थ विदुषी सिंह पांचवा आरना अग्रवाल एवं छठवां श्रीनिका रेड्डी गोलुगुरी ।

अंडर 13 ओपन वर्ग में तृतीय स्थान पर सजल चंद्राकर, चतुर्थ शौर्य जिम्नानी पांचवा अद्वित पांडे एवं छठवें स्थान पर प्रीतेश खाटूजा रहे। बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर समृद्धि सरीना रही।अतिथियों द्वारा स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं चौथे पांचवें एवं छठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंडिडेट मास्टर विनोद शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन के माध्यम से ही छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शतरंज को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए राज्य शतरंज संघ की सराहना की ।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा थे। सहायक के रूप में चंदन विश्वकर्मा, हर्ष माने,हेमा नागेश्वर शामिल थे। आयोजन में आनंद अवधिया, विकास शर्मा, रवि कुमार, रोहित यादव, गिरधर निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।
