राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला में 26 से 28 जून तक आयोजित स्व. श्रीमती रमाबाई काले एवं स्व. श्री रामराव काले स्मृति जिला मानसून प्रतियोगिता (यूथ/सब जुनियर/होप्स) संपन्न हुआ.
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस खिलाड़ी राजीव काले थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर सुरेश दुबे ने किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, विनय बैसवाड़े, मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी एवं प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे। मंच संचालन पी.एन. मजुमदार ने किया।
प्रतियोगिता के सभी वर्गों के सुपर लीग के अंतिम परिणाम में
यूथ UNDER-19 (युथ) बालक वर्ग :- विजेता – अर्जुन मल्होत्रा, उपविजेता- यशवंत डेकाटे 3-0 तृतीय – कवीश काला
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग :- विजेता – समाया पांडे, उपविजेता- आरना खोटेले 3-1 तृतीय – वेदी कछवाहा
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग :- विजेता कवीश काला, उपविजेता – विवान बैसवाड़े 3-0 तृतीय – आरुष नथानी
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग :- विजेता – समाया पांडे, उपविजेता – वेदी कछवाहा 3-1 तृतीय -आरना ठाकुर
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग :- विजेता – समृद्ध मिश्रा, उपविजेता – विराज शर्मा 3-0 तृतीय धैर्य चंद्राकर
यूथ UNDER-11 ( होप्स) बालिका वर्ग :- विजेता – प्रिशा पाटिल, उपविजेता पूजस कौर विर्दी 3-0
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी एवं सहायक निर्णायक सुश्री गीता पंडित, पी.एन. मजुमदार थे। इस अवसर पर प्रियंक पांडे, परिवेश मिश्रा, हेमराज डेकाटे, एनआईएस कोच युवराज सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रामजी कुमार, आदेश जैन, श्रीमती इंसी पांडे, सुनील पाटिल, राष्ट्रीय अंपायर प्रिया चावड़ा, अनिल डेंगवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया.
