जिला क्रिकेट संघ ने वर्ष 2027 – 28 हेतु सभी वर्गों के ट्रायल 07 जुलाई से लिए जा रहे है। ज्ञातव्य है कि 22 से 29 जून तक सभी वर्गो के खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया। तत्पश्चात वर्गवार खिलाड़ियों का ट्रायल 07 जुलाई से प्रारंभ हो गया है।
10 एवं 11 जुलाई को आर डी सी ए इंडोर स्टेडियम, तेलीबांधा में अंडर 19 वर्ग के लगभग 421 खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न हुआ । ट्रायल 6 स्लॉट में लिया गया। पहला स्लॉट सुबह 8.30बजे से प्रांरभ हुआ। खिलाड़ियों को क्रमशः प्रारंभिक, मध्यक्रम बल्लेबाज, तेज गेंदबाज तथा स्पिन गेंदबाज वर्ग में विभाजित कर ट्रायल लिया गया। 12 जुलाई को अंडर 23 एवं सीनीयर वर्ग के खिलाडियों का ट्रायल जारी रहेगा, जो 4 स्लॉट में संपन्न होगा।
Please follow and like us:
