Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता 12 मार्च से राजधानी में

राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता” का आयोजन दिनांक 12 से 15 मार्च तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में किया जा रहा है। राजधानी टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दिया कि प्रतियोगिता पुरुष एकल, महिला एकल एवं लक्की युगल वर्ग हेतु कुल मिलाकर 03 वर्गों में आयोजित की जायेगी।

प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 08.03.2026 है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6 से 7 बजे के मध्य सप्रे शाला में प्रदीप जोशी (मो. 91655-77665) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को लिखा सकते हैं.

प्रतियोगिता में प्रविष्टि हेतु प्रतियोगी का कर्मचारी अथवा प्रोफेशनल होना अनिवार्य है। स्पर्धा लीग पद्धति में आयोजित की जायेगी| प्रतियोगिता का ओपन ड्रा 11 मार्च को सायं 07.00 बजे निकाला जायेगा. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author