chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 7 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप का राजधानी में हुआ शुभारम्भ

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में 2 एवं 3 मई को राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम के प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी सब जूनियर अंडर 7 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ संघ के सह सचिव आनंद अवधिया, कार्यकारिणी सदस्य दीपांकर सेन गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर रॉकी देवांगन, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा की उपस्थिति में शतरंज की चाल चलकर किया गया।

इस चैंपियनशिप में राज्य के कुल 66 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। जिसमें ओपन वर्ग में कुल 47 एवं गर्ल्स वर्ग में कुल 19 प्रतिभागी शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में चयनित दो बालक एवं दो बालिका राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा में कुल 6 चक्र मैच खेले जाएंगे।

3 मैच के बाद परिणाम की स्थिति

ओपन वर्ग में अयांश फुल्लर, मेधांश सोरी, सनय लोधी, स्वास्तिक शर्मा और प्रज्ज्वल पाण्डेय 3 अंकों के साथ शीर्ष में चल रहे है। ए. सी. एम. वेद अर्का रंगानंधा व रहमी जेरेमियाह 2.5 अंकों में चल रहे है।

बालिका वर्ग में श्रीनिका रेड्डी गोलुगुरी, सिद्धिरेडी किआरा और प्रिशा सैनी 3 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे है। अनिष्का अग्रवाल, अनन्या वैष्णव, श्रेष्ठा भारद्वाज, गार्गी कर्मा, अनायशा प्रसाद और ईरा अरनी रंगानंधा 2 अंकों पर चल रहे है।

स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन, उप मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा व सहायक आर्बिटर सीनियर नेशनल आर्बिटर चंदन विश्वकर्मा और अक्षत महोबिया है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *