Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ से सत्यम साहू करेंगे वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ के किकबॉक्सर सत्यम साहू ने राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इनका चयन विश्वस्तरीय WAKO सीनियर वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

यह प्रतियोगिता 21 से 30 नवंबर तक अबू धाबी में आयोजित होगी।सत्यम का चयन WAKO India National Kickboxing Championship 2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 16 से 20 जुलाई तक रायपुर में आयोजित की गई थी, जहां उन्होंने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

इसके बाद सत्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी को मजबूत करने के लिए 11th International Training Camp में भाग लिया, जो 3 से 12 नवंबर तक CMR University, बेंगलुरु में आयोजित हुआ। इस कैंप में उन्हें अंतरराष्ट्रीय कोचों और खिलाड़ियों के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिला।

अब वे K1 स्टाइल (-71kg) श्रेणी में उतरेंगे, जिसे किकबॉक्सिंग की सबसे तेज़, तकनीकी और चुनौतीपूर्ण कैटेगरी माना जाता है। सत्यम ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने सह-खिलाड़ियों और किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष छगन मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान एवं समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *