Rugby

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन द्वारा लेवल वन कोचिंग एवं ऑफिशिएटिंग कोर्स का किया गया अयोजन

छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन द्वारा वर्ल्ड रग्बी लेवल वन कोचिंग आयोजित किया गया. ऑफिशिएटिंग कोर्स के अंतर्गत 6 व 7 जून को प्रातः 9.00 से सायं 5.00 तक वर्ल्ड रग्बी लेवल 1 कोचिंग 7s’ तथा इंट्रोडक्शन टू मैच ऑफिशिएटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एक शिक्षक प्रशिक्षण एवं शिक्षण (T&E) कोर्स का आयोजन छत्तीसगढ ओलंपिक एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस हॉल, सरदार बलबीर सिह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ.

जिसमे छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबाल के दस – दस प्रशिक्षर्थियोंने हिस्सा लिया। रग्बी इंडिया द्वारा कोचिंग कोर्स के लिए सेंदिल कुमार जो वर्ल्ड रग्बी एजुकेटर हैं, जिन्होंने इंडिया टीम के लिए कोचिंग दी है व पुरने इंडिया प्लेयर भी रहे है एवं ऑफिशिएटिंग कोर्स के लिए प्रीति सुरेश के द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author