स्पोर्ट्स एनथोसियासिस्ट एसोएिशन के अध्यक्ष समीर सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रायपुर में स्पोर्ट्स की दुनिया में एक अनोखा चैलेन्ज डुआथलाॅन 333 8 फरवरी को राजधानी में आयोजित होने जा रहा है । इसके अंतर्गत प्रतिभागी को पहले 3 किलोमीटर की रनिंग करनी है, उसके तुरन्त बाद उन्हें 33 किलोमीटर सायक्लिंग करनी होगी । इसके लिए निर्धारित समय दिया गया है.

दौड़ने के लिए प्रतिभागी को अधिकतम 45 मिनिट मिलेगा जो कि होटल टुलिप एरीना से होते हुए जी.ई. रोड के जोरा माॅल के पास पंजाबी तड़का तक जाना एवं वापस उसी रोड पर दौड़ते हुए वापस आना होगा । इसके पश्चात् प्रतिभागी को सायक्लिंग के लिए अधिकतम समय 2 घंटे का समय मिलेगा जिसके लिए प्रत्येक सायक्लिस्ट को 16.5 किलोमीटर के लिए होटल टुलिप एरीना से ललित महल होते हुए नया रायपुर सेंध लेक के पास ‘सत्य सांई हास्पिटल’ के पास से यूटर्न लेकर वापस उसी निर्धारित रास्ते से आना होगा, इस प्रकार प्रत्येक प्रतिभागी 33 किलोमीटर की सायक्लिंग सम्पन्न करेगा.
इस इवेन्ट में भाग ले रहे समस्त प्रतिभागी को अंतिम में सर्टिफिकेट का वितरण होगा । इस अवसर पर रंनिग के प्रतिभागी को फ्लेग आफ लेट्स रन के संस्थापक डाॅ विनय तिवारी करेगें एवं सायक्लिंग के लिए टूर द रायपुर के संस्थापक आशीष पाटनी करेगें । इस इवेन्ट में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है ।
