chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ चेस मास्टर शतरंज स्पर्धा का आयोजन 8 फरवरी को राजधानी में

राजधानी स्थित कोलंबिया ग्लोबल स्कूल टेकारी में स्व नंदलाल यादव स्मृति 5वी छत्तीसगढ़ चेस मास्टर ट्रॉफी शतरंज स्पर्धा का आयोजन 8 फरवरी को किया जा रहा है. राज्य शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त इस स्पर्धा का आयोजन चेस शाला द्वारा किया जा रहा है.स्पर्धा को तीन कैटिगिरी में आयोजित किया जा रहा जिसमें ओपन वर्ग में कैश प्राइज के साथ ट्रॉफी रहेगी.

स्पर्धा में नकद पुरस्कार ,ट्रॉफी मोमेंटो ,मेडल व गिफ्ट मिलकर कुल 1 लाख 20 हजार के लगभग पुरस्कार बांटे जाएंगे. ओपन वर्ग में 1 से 15 वे स्थान विजेताओं को क्रमशः 11500 से 2100 तक इनाम दिए जायेंगे. 11वे से 15 तक 1100 रुपए तथा ट्रॉफी मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा.महिला वर्ग के चार खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी ,इसके साथ ही बेस्ट रायपुर महिला /पुरुष, अंडर 15 बालक बालिका ,बेस्ट जोन ,वेटरन खिलाड़ी व स्पेशल खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी मोमेंटो दिया जाएगा.

इसके साथ ही बेस्ट स्कूल के 3 अवार्ड U9/11 में टॉप 5 के विजेता और अन्य खिलाड़ियों को बड़ी तथा आकर्षक ट्रॉफी मोमेंटो पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा, अंडर 7 के सभी बच्चों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए है.

स्पर्धा रैपिड फॉर्मेट से ओपन वर्ग में 10 मिनट +5 सेकेंड व अंडर 9/11 में 20 मिनट+5सेकेंड रखा गया है स्पर्धा स्विस लीग आधार पर होगी ओपन वर्ग में 7 चक्र व अंडर 9/11 में 5 चक्र होंगे ,खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर चक्रों की संख्या कम या जा दा की जा सकती है।

स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 1 फरवरी है. स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रोहित यादव ,अनूप झा व तुषार गुप्ता 62652 06246 से संपर्क कर सकते हैं.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author