पिछले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की संख्या लगातारबढ़ी है। प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीयप्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।
इसी गौरवशाली कड़ी में एक बार फिर एक और उपलब्धि जुड़ गई है
छत्तीसगढ़ की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है।संजू देवी अब जापान के आइची – नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 20 वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा होंगी। एशियन गेम्स के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में संजू देवी भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी।
विश्व कप की MVP से एशियन गेम्स तक का शानदार सफर
संजू देवी का भारतीय टीम में चयन उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। वर्ष 2025 में आयोजित महिलाकबड्डी विश्व कप में संजू देवी ने भारत को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें टूर्नामेंट की Most ValuablePlayer (MVP) चुना गया था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के साथ एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
संजू देवी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सम्मान दिया है
अप्रैल 2026 में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने संजू देवी को ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि उनके कबड्डी विश्व कप और एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए किए गए शानदार प्रदर्शन के सम्मान में दी गई। राज्य में किसी खिलाड़ी को दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी प्रोत्साहन राशियों में से एक है।
संजू के खेल का तकनीकी विश्लेषण
संजू रेड के दौरान विपक्षी डिफेंस की स्थिति को तेजी से पढ़ती हैं और कमजोर कड़ी को लक्ष्य बनाने का प्रयास करती हैं। उनकी खासियत सिर्फ एक अंक लेकर सुरक्षित लौटने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौका मिलने पर मल्टी-पॉइंट रेड करने की क्षमता भी उनके खेल को प्रभावी बनाती है। 2025 महिला कबड्डी विश्व कप के फाइनल में उनका प्रदर्शन इसका शानदार उदाहरण रहा, जहां उन्होंने 16 रेडिंग अंक हासिल किए और एक महत्वपूर्ण चार-पॉइंट सुपर रेड के जरिए भारत को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।

संजू देवी की सफलता के पीछे उनके संघर्ष के साथ-साथ बहतराई बिलासपुर, स्थित बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
संजू जुलाई 2023 से खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित इस अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां उन्हें नियमित उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, फिटनेस और खेल सुविधाएं उपलब्ध हुईं। उनके खेल को निखारने में मुख्य कोच दिल कुमार राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और खेल विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में संजू देवी के चयन पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साब ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संजू की इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह एशियन गेम्स में भी अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, ज्वाइंट डायरेक्टर प्रभाकर पांडेय, डिप्टी डायरेक्टर श्रीमतीरश्मि सिंह, डिप्टी डायरेक्टर रवि अग्रवाल, सहायक संचालक अंजुलेश एक्का एवं सहायक संचालक रुस्तम सारंग व अन्य विभागीय अधिकारियों, कबड्डी संघ के पदाधिकारियों तथा खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी संजू देवी के चयन पर प्रसन्नताव्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए.
