बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का छठवां मैच 16 फरवरी कोबडौदरा में अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध खेला गया ।अरुणाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 48.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 102 रन बनाये. जिसमे नबाम यपु ने 42 रन तथा अर्चिता पवार ने 31 रनों का योगदान दिया.छत्तीसगढ़ की ओर से मेहक नरवासे ने 4 विकेट, अदिति पनवार ने 3, प्रिति यादव तथा उर्मिला हरीना ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।
102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 8.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 103 रनबनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रिति यादव ने 50 रन, शिल्पा साहू ने 27 नाबाद रन व कप्तान कृति गुप्ता ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया।
अरुणाचल की ओर से चुखु अनाम ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 8 विकेट से जीत लिया । प्रिति यादव प्लेयर ऑफ द मैच बनीं.
