राष्ट्रमंडल खेल के लिए छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव भारतीय टीम में चयनित हुई है. ज्ञानेश्वरी लगातार राष्ट्रीय खेलो में पदक हासिल करती आ रही है. भारतीय भारोत्तोलन टीम का अनुकूलन प्रशिक्षण शिविर 28 जून से 22 जुलाई तक बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हो रहा है.
जिसके बाद टीम 23 जुलाई से 3 अगस्त तक ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी।
ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन, श्री विक्रम सिसोदिया महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन एवं समस्त पदाधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है.
Please follow and like us:
