छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की गेंदबाज पलक सिंह ने वुमेंस प्रीमीयर लीग द्वारा आयोजित स्पीड क्वीन ट्रायल में अंडर 19 श्रेणी में भारत के शीर्ष 3 गेंदबाजों में अपना स्थान बनाकर डब्ल्यु पी एल अंडर 19 स्पीड क्वीन का खिताब अपने नाम किया.
वुमेंस प्रीमीयर लीग द्वारा आयोजित स्पीड क्वीन ट्रायल में संपुर्ण देश से कुल 7000 प्रतिभगीयो ने भाग लिया, पलक सिंह ने अंडर 19 श्रेणी में भाग लेते हुये नागपुर में हुये प्रथम राउंड में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये द्वितीय राउंड में प्रवेश किया।
दूसरे राउंड में पलक ने 106 कि.मी. प्रति घंटे की गती सेगेंदबाजी कर स्पीड क्वीन का पुरस्कार जीता । उनके इस शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हे रु. 1 लाख का पुरस्कार प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से समस्त अधिकारीयों ने पलक को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शनतथा उपलब्धि हेतु शुभकामनाये दिए।
