chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK चीफ मिनिस्टर शतरंज चैंपियनशिप में आयोजन समिति के संरक्षक हेतु उप मुख्यमंत्री ने दी सहमति

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी 45वीं पुरुष एवं 23वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप रायपुर के आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया के नेतृत्व में प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से सौजन्य भेंट कर रायपुर अग्रसेन भवन धाम में आगामी 16 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित करने की जानकारी दी. उप मुख्यमंत्री श्री साव को चैंपियनशिप के संरक्षक के दायित्व हेतु आग्रह किया जिसे श्री साव ने स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान की.

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में देश के 24 राज्यों एवं 8 संस्थागत इकाईयों से 450 पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। चैंपियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनेकों ग्रैंड मास्टर, वूमेन ग्रैंड मास्टर, इंटरनेशनल मास्टर, वूमेन इंटरनेशनल मास्टर जैसे खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

श्री सिंघानिया ने आयोजन को छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ी काफी लाभान्वित होंगे. राघवेन्द्र सिंघानिया के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य दीपांकर सेन गुप्ता, इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी, सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा शामिल थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *