Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK गुरुकुल कॉलेज में आयोजित हुआ अन्तर्महाविद्यालयीन टेनिस स्पर्धा

गुरुकुल महिला महाविद्यालय मे टेनिस प्रतियोगिता पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वाधान मे आयोजित प्रतियोगिता वी आई वी क्लब टेनिस कोर्ट मे आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि खेल समन्वयक रूपेन्द्र सिंह चौहान, सहायक संचालक क्रीडा संजय शुक्ला, प्यारेलाल साहू, डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर, मनोज प्रधान, आदिल अहमद, डॉ प्रेम शंकर उपस्थित रहे.

इस प्रतियोगिता के माध्यम से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय के टेनिस महिला पुरुष दल का चयन किया गया. जिसमे चयनित छात्र यशार्थ चड्डा, लुकेश नेताम, मोनेश यादव, जस्वेद शर्मा, पीयूष सिंह, छात्रा वर्ग में उर्वशी बंजारे, मेघा बंजारे, त्रिवेणी सोनकर, जितेश्वरी साहू का चयन पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए हुआ है. जो किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर मे आयोजित होगा. प्रतियोगिता का सफल आयोजन एवं संचालन आयोजक सचिव डॉ रिंकू पांडेय ने किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *