श्री गुजराती उ मा शाला की कक्षा 10वीं की छात्रा भावना साहू ने खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग जोनल लीग 2025-26 वेस्ट जोन इंदौर (मध्यप्रदेश) में स्वर्ण पदक जीतकर संस्था एवं शाला को गौरवान्वित किया है।शाला के प्राचार्य अनीस मेमन ने आगे बताया कि भावना ने इस प्रतियोगिता में तेलंगाना और गोवा के खिलाडिय़ों को नॉकआउट कर, मध्यप्रदेश को 3-0 से तथा फाइनल में राजस्थान को 3 -0 से हराने की शानदार उपलब्धि प्राप्त की और स्वर्ण पदक के साथ ₹8000 का नगद पुरुस्कार भी जीती.

भावना साहू तथा उनके पिता प्रशिक्षक विशाल हियाल, अन्नू देवी कँवर को प्रबन्ध समिति श्री गुजराती शिक्षण संघ के अध्यक्ष नारायण भाई पटेल, उपाध्यक्ष द्वय अशोक भाई पटेल, जयंती के पटेल, सचिव द्वय हेमन्त गोहिल, दिनेश पटेल, कोषाध्यक्ष जयन्त भाई टांक, सहसचिव जयेश पिथालिया, प्रवीण पटेल सहित समस्त सदस्योंएवं शाला प्राचार्य अनीस मेमन, उपप्राचार्य वंदना संघवी ने शुभकामनाएं दिए।