Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK खेल और बस्तर ओलंपिक की मिल रही जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्टॉल में

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्टॉल में खेल की विविधता और खेल सामग्री के साथ-साथ बस्तर ओलंपिक को विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है।

स्टॉल में प्रवेश करते ही बस्तर ओलम्पिक के शुभंकर वन भैंसा से हाथ मिलाकर और सेल्फी लेकर युवा रोमांचित हो रहे हैं। खेल में रुचि रखने वाले युवा और बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग की झांकी देखकर खेल की विविधता और खेल सामग्रियों से परिचित हो रहे हैं।

इसके अलावा पूर्व में आयोजित किए गए बस्तर ओलंपिक के अविस्मरणीय पलो के फोटोग्राफ भी प्रदर्शित किए गए हैं। बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BP Ed.) के छात्र किशोर यादव ने बताया कि इस स्टॉल से खेल की विविधताओं, टूर्नामेंट और उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध हो रही है।

श्री यादव ने कहा कि ऐसी जानकारी खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खेल को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author