Uncategorized

KHELNEWZ RAIPUR DESK खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर जिले में आयोजित किए जा रहे है ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी जिलों में निःशुल्क 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिलों में संचालित इन शिविरों में खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें खेलों की बारीकियों की जानकारी देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, व्हालीबॉल और बैडमिंटन जैसे ओलंपिक खेलों, एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलों को प्राथमिकता से शामिल कर इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

विभाग द्वारा सभी शिविरों में खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। एनआईएस (NIS) प्रशिक्षक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक तथा व्यायाम शिक्षक प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में रोज सुबह और शाम दो-दो घंटे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author