Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग सम्पन्न, 200 खिलाड़ी हुए शामिल

भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के निर्देशानुसार वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा प्रदेश संघ के साथ मिलकर देशभर के 150 शहरों में अस्मिता सिटी लीग का आयोजन किया जा रहा है।

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा ने बताया कि इसी तारतम्य में प्रदेश एसोसिएशन द्वारा राज्य के 5 शहरों में इस लीग का आयोजन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत आज 5 अक्टूबर को सालेम स्कूल रायपुर में इसका आयोजन संपन्न हुआ।

एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं आकाश गुरुदिवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता फेडरेशन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास हेतु कराई जा रही है, जिसमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लो किक, के वन, म्यूजिकल फॉर्म्स एवं क्रिएटिव फॉर्म्स के इवेंट्स में लगभग 217 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उक्त प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर श्रीमती निर्मला मूंदड़ा, उद्यमी राजीव मूंदड़ा, खेल शिक्षक नवीन दास, परविंदर सिंह, अमन यादव एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मनीष बाग, संतोष निर्मलकर, विशाल हियाल, प्रभात साहू, अमन सोनी, अन्नू देवी कंवर, वरुण बाग, उधम बघेल, सत्यम साहू, हिमांशु बारमल, कुलदीप गुप्ता, किशोर योगी का सहयोग रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author