खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत फिट इंडिया पहल के तहत आज “संडेज ऑन साइकिल” के तहत क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा शहर के बच्चों एवं नागरिकों के द्वारा तेलीबांधा तालाब से बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम से वापस तेलीबांधा तालाब तक सायकल रैली का आयोजन किया गया.

जिसमे करीब 70 लोगो ने साईकल चलाकर लोगो को फिट रहने का एवं अधिक से अधिक साईकल का उपयोग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा जी, उपाध्यक्ष नीता डूमरे, प्रांत क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख अजयदीप सारंग,महानगर से मंत्री वीरेन्द्र देशमुख, सहमंत्री अन्नुदेवी कवंर, कोषप्रमुख विशाल हियाल, कार्यालय प्रमुख भूपेश पुष्पकार, दिव्यांग प्रमुख भरत बुंदेल, सोशल मीडिया प्रमुख रोमन पटेल आदि मौजूद थे।
Please follow and like us:
