Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रांत मंत्री सुमीत उपाध्याय को मिली अहम् जिम्मेदारी

क्रीड़ा भारती का अखिल भारतीय सम्मेलन 26,27,28 दिसंबर को कर्णावती, गुजरात मे आयोजित हुआ था।जिसमे क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत से प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष नीता डूमरे, प्रांत उपाध्यक्ष तारनिश गौतम, संघटन महामंत्री कौशलेन्द्र पटेल, प्रांत योग एवं सूर्य नमस्कार प्रमुख छगनलाल सोनवानी, प्रांत कार्यालय प्रमुख सतीश यादव, प्रांत मलखंभ प्रमुख पुष्कर दिनकर एवं रायपुर महानगर मंत्री वीरेन्द्र देशमुख शमिल हुए।

क्रीड़ा भारती के अखिल भारती सम्मेलन का उदघाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल के हाथों हुआ। उद्घाटन सत्र में विशेष अतिथि के रूप में ओलंपिक खिलाड़ी गोपाल सैनी अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, चैतन्य कश्यप कार्यकारी अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती (कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश), राज चौधरी महामंत्री, क्रीड़ा भारती, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त उपाध्यक्ष, कीड़ा भारती, विवेक भाई पटेल अध्यक्ष, गुजरात प्रदेश क्रीड़ा भारती उपस्थित रहे।क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुखभाई मंडाविया ने परंपरागत भारतीय खेलों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वे प्रतिबद्ध सरकारी पहलें और खेल विकास खेल विधेयक लाने में कठिनाइयों का जिक्र, जो फेडरेशनों में शासन, महिलाओं के लिए आरक्षण, विवाद समाधान त्रिब्यूनल और ग्रासरूट स्तर पर सुधार लाएगा।

नई शिक्षा नीति के तहत खेलो इंडिया, स्कूल गेम्स, टैलेंट पहचान, केंद्र ऑफ एक्सीलेंस और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर जोर। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्रों से प्रतिभा खोजने और विश्वस्तरीय कोचिंग इंफ्रास्ट्रक्चर संगठनों से साझेदारी की अपील सरकारी नीतियों का समर्थन करें जिला राज्य स्तर पर एकीकरण हो। प्रेरणादायक संदेश भारत के युवा और श्रम शक्ति विश्व में श्रेष्ठ ओलंपिक में सफलता के लिए अपनी मिट्टी से जुड़े खेल अपनाएं। अकादमिक संस्कृति विकसित करें, निजी संस्थाओं को प्रोत्साहन दें ताकि भारत सोने की चिड़िया’ बनकर लौटे।

यह संबोधन भारतीय खेलों को सांस्कृतिक गौरव से जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित था।क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय अधिवेशन में अखिल भारतीय स्तर पर नए दायित्वो की भी घोषणा की गई जिसमे क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत उपाध्यक्ष नीता डूमरे को अखिल भारतीय सदस्य क्रीड़ा भारती एवं क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत मंत्री सुमीत उपाध्याय को अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा आयाम क्रीड़ा भारती एवं नियामक मंडल में आमंत्रित सदस्य बनाये जाने की घोषणा की गई है, जो कि छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *