Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK क्रीड़ाभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे संस्कारधानी

क्रीड़ाभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रशांत महांकर एवं प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय का एक दिवसीय प्रवास राजनांदगांव में संपन्न हुआ। इस दौरान श्री महांकर एवं श्री उपाध्याय ने खिलाड़ियों, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः क्रीड़ा केंद्र में हुई, जहां श्री प्रशांत महांकर एवं श्री सुमित उपाध्याय ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर आरएसएस जिला संघचालक राधेश्याम शर्मा, धीरज कन्नौजे, दीपेश पटेल, शिवम यादव, कोच राजेश्वर राव एवं श्रीमती राधा राव उपस्थित रही।इसके पश्चात श्री प्रशांत महांकर एवं श्री सुमित उपाध्याय की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज कन्नौजे, जिला मंत्री शिवम यादव, बुद्धेश्वर साहू, प्रिंस भाटिया, दुर्गेश यादव, विकास साहू एवं रजत खूंटेल उपस्थित रहे।

अंत में श्री प्रशांत महांकर एवं श्री सुमित उपाध्याय ने विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ भेंट की, जिसमें रणविजय सिंह देवेंद्र ठाकुर, अभिषेक जी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान श्री प्रशांत महांकर एवं श्री सुमित उपाध्याय ने खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।

श्री महानकर जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये आह्वान किया कि खिलाड़ी अपने नित्य जीवन में योग प्राणायाम और ध्यान को शामिल करे जिससे उनकी आंतरिक शक्ति मज़बूत हो. उन्होंने कहा कि केवल मेडल के लिए ही नहीं बल्कि आनंद और शरीर स्वस्थता के लिए भी खेलना चाहिए. समाज में खेल के क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेक संगठनों को भी उन्होंने आभार व्यक्त किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *