Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK कामनवेल्थ टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विनय बैसवाड़े  टेकनीकल ऑफिशियल के रूप में हुए चयनित

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तकनीकी समिति के सदस्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर विनय बैसवाड़े का चयन टेकनीकल ऑफिशियल के रूप में 27 जुलाई से 02 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित 22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु किया गया है।  

यह प्रतियोगिता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. जिसमें कॉमनवेल्थ के 25 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कुल 07 वर्गों में स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसके पूर्व भी श्री बैसवाड़े कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेकनीकल ऑफिशियल  के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। 

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री बैसवाड़े अंतरराष्ट्रीय अंपायर एवं खिलाड़ी हैं तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, मण्डल कार्यालय, रायपुर में कार्यरत है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी.यह जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव प्रेमराज जाचक ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author