Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK कामनवेल्थ के वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी को डीएसपी में पदोन्नति व तीस लाख पुरूस्कार स्वरुप देने की हुई घोषणा

छत्तीसगढ़ के ज्ञानेश्वरी यादव कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद आज रायपुर पहुंची. इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं खेल विभाग ने उनका जोरदार स्वागत किया. राजनांदगांव की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी ने शुरूआती ट्रेनिंग जिले में ही हासिल की और आगे की एडवांस ट्रेनिंग पटियाला से हासिल की है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज उनके उपलब्धि को सराहते हुए उन्हें डीएसपी के पद पर पदोन्नति करते हुए उन्हें तीस लाख रुपये देने की घोषणा किया गया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ज्ञानेश्वरी व उनके माता पिता का अपने निवास कार्यालय में आयोजित गरिमा पूर्ण वातावरण में सम्मानित किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *