बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का सेमी फाइनल मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तमिलनाडु टीम के विरुद्ध खेला जा रहा है ।तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुये तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में 89.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 322 रन बनाये। तमिलनाडु की ओर से मोहम्मद अली तथा आर के जयंत ने छठवें विकेट के लिये 114 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। तमिलनाडु के लिये मोहम्मद अली ने 171 रन बनाये। उनके अतिरिक्त आर के जयंत ने 50 रन तथा माधव प्रसाद ने 32 रनों का योगदान दिया.

छत्तीसगढ़ के गेंदबाजो ने शानदार शुरुआत की व सस्ते में तमिलनाडु के 5 बल्लेबाज पवेलियनका रास्ता दिखाया. वासुदेव बरेथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 5 विकेट प्राप्त किये। देव आदित्य सिंह ने 2 विकेट तथा वरुण सिंह भुई ने 2 विकेट प्राप्त किये.
दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 7 ओवरों में 4 विकेट खोकर 162 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से साहिल रजत शरीफ ने 43 रन नाबाद तथा आयुष पांडे ने 39 रनों का योगदान दिया। राहुल प्रधान तथा मयंक वर्मा ने 28-28 रन बनाये। दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ 160 रनों से पीछे है।
