Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को पछाड़ते हुए कटाया सेमीफइनल का टिकट

बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 286 रन बनाये, जवाब में राजस्थान अपने पहली पारी में 181 रन पर आल आउट हो गया.

पहली पारी में छत्तीसगढ़ ने बढ़त हासिल किया और दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने 10 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाये. जिसमे मयंक वर्मा के 90 और विजय यादव के मूलयवान 84 रन शामिल थे.

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने आज अंतिम दिन 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाये. देव आदित्य सिंह ने 4 विकेट झटके. मैच ड्रा पर समाप्त हुआ और छत्तीसगढ़ को पहली पारी में मिले बढ़त के आधार पर विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ. इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने कटाया सेमीफइनल का टिकट. मयंक वर्मा प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *