Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK कर्नल सीके नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने रेलवे को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सीके नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला राजकोट में रेलवे टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये पहली पारी में 138.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 486 रन बनाये।

जवाब में रेलवे ने अपनी पहली पारी में 85.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 361 रन बनाये। छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 52.4 ओवरो में 10 विकेट खोकर केवल 189 रन ही बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से आयुष पांडे ने 38 रन तथा मयंक वर्मा ने 37 रन एवं वासुदेव बरेठ ने 30 रन बनाये। रेलवे की ओर से विराट जायसवाल ने 4 विकेट तथा जानी बाशा ने 3 विकेट प्राप्त किये।

315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे ने अपनी दूसरी पारी में 45.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। रेलवे की ओर से तौफिक उददीन ने 60 रन, अंश यादव ने 38 रन तथा गर्व सांगवान ने 29 रनों का योगदान दिया।छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने 5 विकेट तथा दीपक यादव व वासुदेव बरेठ ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 136 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author