बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सीके नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश टीम के विरुद्ध खेला गया।हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 113.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 424 रन बनाये।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने शानदार शतक लगाते हुये 100 रन बनाये। उनके अतिरिक्त राहुल प्रधान ने 59, मयंक वर्मा ने 57 तथा हर्ष साहु ने 52 रन तथा देव आदित्य सिह ने 52 रन बनाये। हिमाचल टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 4 विकेट तथा शुभम ने 2 विकेट प्राप्त किये। पहली पारी में हिमाचल की टीम ने 57.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 183 रन ही बनाये।

हिमाचल प्रदेश की ओर से अमनप्रीत सिंह ने 52 तथा इनेश महाजन ने 42 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से दीपक यादव ने 6 विकेट तथा वरुण सिंह भुई ने 3 विकेट प्राप्त किये।छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 61.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 309 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक लगाते हुये 164 नाबाद रन बनाये। उनके अतिरिक्त मयंक वर्मा ने 68 रन तथा साहिल रजत शरीफ ने 32 रन बनाये।

हिमाचल प्रदेश की ओर से दक्ष नारायण तथा रीतिक कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।चौथे दिन की समाप्ति तक 551 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये हिमाचल प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 97 ओवरों में 352 रनों पर समाप्त हो गयी। हिमाचल प्रदेश की ओर से वैभव कालता ने 158 रनों की संर्घषपूर्ण पारी खेली। छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने 3 विकेट, प्रशांत साईं पैकरा तथावासुदेव बरेठ ने 2–2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 198 रनों से जीत लिया।
