ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योग महिला स्पर्धा का आयोजन स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित है. जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की योग महिला टीम भाग लेने के लिए 1 जनवरी को रवाना होगी.
जिसमें इंडिविजुअल कैटेगरी में आकृति तिवारी, रिदमिक कैटेगरी में साक्षी वर्मा तथा ग्रुप इवेंट में नीलम, चेतना, टीमेश्वरी, भीणेश्वरी, जानवी गुप्ता, सुनीति प्रधान शामिल है.टीम के कोच के रूप में पुरिदर योग प्रशिक्षक तथा मैनेजर के रूप में सुश्री उपासना विश्वकर्मा है।

टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ल, प्रो रीता वेणुगोपाल संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग, प्रो राजीव चौधरी अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला, प्रो सीडी आगाशे ने शुभकामनाएं दिए हैं।
Please follow and like us:
