भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा राजधानी दिल्ली भारत मंडपम मे 18 से 24 जून तक एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियन्सशिप का आयोजन किया जा रहा हैँ.
उक्त आयोजन मे छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग से राजधानी के अखिलेश दुबे, कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन को मिडिया प्रभारी एवं प्रवीण कुमार गनवारे (NIS) को टेक्निकल ऑफिसियल कि जिम्मेदारी दी गई हैँ।

उक्त नियुक्तियां से हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस प्रकाश (IAS), अजित सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष, बशीर अहमद खान, उपाध्यक्ष, राम दास अग्रवाल, रामप्रताप गुप्ता, निखिल जम्भुलकर, मोहनीश वर्मा ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
